इस करवा चौथ बैक हैंड मेहंदी के इन डिजाइन्स से बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती | mehendi designs

39 views Dec 29, 2022
publisher-humix monibe.com

इस करवा चौथ बैक हैंड मेहंदी के इन डिजाइन्स से बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती, mehendi designs अगर आप करवा चौथ के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स की तलाश में हैं तो आपको बैकहैंड मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। किसी भी खास व्रत या त्योहार पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। खासतौर पर करवा चौथ पर। लेकिन अक्सर महिलाएं केवल हथेली पर ही मेहंदी लगवाती हैं और बैकहैंड डिजाइन पर खास ध्यान नहीं देती हैं। अगर आपको हाथों के पीछे मेहंदी लगवाना पसंद है तो आपको करवा चौथ पर ये डिजाइन ट्राई करना चाहिए। चलिए एक नजर डालते हैं बैकहैंड मेहंदी डिजाइन्स पर जिनसे आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी। ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन क्या आप करवा चौथ के खास मौके पर यूनिक मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं? जिसे देख हर कोई आपकी तारीफ करे और पूछे कि किसने और कहां से लगाई? बैकहैंड मेहंदी डिजाइन में आजकल ज्वेलरी के डिजाइन्स ट्रेंड में हैं। अगर आप सिंपल के साथ-साथ अट्रैक्टिव मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो चेन डिजाइन बनवाएं। इस डिजाइन की खासियत यह है कि इससे आपका हाथ भरा-भरा नजर आता है। इसमें आप हैंडकफ, रिंग और स्पाइरल डिजाइन भी बनवा सकती हैं। अगर आपके पास बाजार जाकर मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो आप ज्वेलरी डिजाइन्स को आसानी से घर पर भी बना सकती हैं। जैसे केवल क्रिस-क्रॉस लाइन्स बनाएं फिर बीच में डॉट बनाएं। यह सबसे आसान ज्वेलरी मेहंदी है। या आप चाहें तो ऊपर दिखाए गए मेहंदी डिजाइन को भी बना सकती हैं। फ्लोरल मेहंदी डिजाइन floral mehndi designs

#Beauty & Fitness
  # Fashion & Style
  # Make-Up & Cosmetics
  # Skin & Nail Care