मेहंदी डिजाइन | Mehendi Designs भिन्न प्रकार की मेहँदी स्टाइल

1K views Jan 12, 2023
publisher-humix monibe.com

बैक हैंड मेहंदी के इन डिजाइन्स से बढ़ाएं अपने हाथों की शोभा अगर आपको मेहंदी लगवाने का शौक है, तो आपको बैक हैंड मेहंदी कि ये डिजाइंस जरूर ट्राई करनी चाहिए। मेहंदी लगाना लगभग हम सभी लोगों को पसंद होता है। इसकी वजह से हम कई तरह की मेहंदी डिजाइन को अक्सर अपने हाथों पर ट्राई करते रहते हैं। मेहंदी को महिलाओं के सोलह श्रृंगार में भी गिना जाता है। इसके साथ ही इसे महिलाओं के सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जितना मेहंदी का रंग काला होता है उतना ही उसका पति उसे प्यार करता है। आजकल मेहंदी को शादी सुदा महिलाओं से लेकर कम उम्र की लड़कियां भी आसानी से लगा सकती हैं, लेकिन अक्सर हम में से ज्यादातर लोग केवल हथेली पर ही मेहंदी लगवाते हैं और बैक हैंड डिजाइन पर खास ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में अगर आपको हाथों के पीछे मेहंदी लगवाना पसंद है, तो आप इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें क्योंकि हम आपको दिखाएंगे बैक हैंड मेहंदी की कुछ यूनिक और सिंपल डिजाइंस जिन्हें आप आसानी से लगा सकती हैं।