Red Saree Designs: नई-नई हुई है शादी तो पहनें लाल रंग की ये सिंपल साड़ी

7K views Dec 30, 2022
publisher-humix monibe.com

क्या आप न्यूली ब्राइड हैं?अक्सर कहा जाता है कि नई दुल्हनों को कुछ समय तक साड़ी पहननी चाहिए। खासतौर पर लाल रंग की साड़ी। रेड कलर शादीशुदा महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए हर महिला अपने वॉर्डरोब में लाल साड़ी का कलेक्शन रखती है। क्या आप हैवी साड़ी पहनना पसंद नहीं करती हैं? ऐसे में आप हमेशा सिपंल लाल साड़ी के डिजाइन तलाशती रहती हैं? आज हम आपके लिए सिंपल रेड साड़ी के बेहद खूबसूरत डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो आपकी खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देंगे। लाल लहरिया साड़ी डिजाइन (Red Leheriya Saree Design) साड़ी में लहरिया डिजाइन खूब पसंद किया जाता है। खासतौर पर अगर आप न्यूली ब्राइड हैं तो आप यह साड़ी पहन सकती हैं। इसमें वेव्स में लाइन्स बनी होती हैं, जिसके कारण इसे लहरिया साड़ी कहा जाता है। ऐसी साड़ी खरीदें, जिसका बॉर्डर डिजाइन पर कारीगरी की गई हो। ऐसे में आप इसे किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं। इसके साथ सिंपल वी-नेक ब्लाउज पहनें। अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप बन हेयरस्टाइल बना सकती हैं। गुलाब का फूल लगाएं। सिंपल लाल साड़ी डिजाइन (Simple Saree Design) अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें हैवी साड़ी नहीं पसंद तो यकीन मानिए आपके लिए यह डिजाइन एकदम बेस्ट रहेगा। आप माधुरी दीक्षित का यह रेड साड़ी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस साड़ी में लाल रंग के साथ-साथ ब्लू, ऑरेंज और टील ब्लू कलर भी है, जिससे यह साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। आपको बाजार में इस डिजाइन की कई साड़ियां मिल जाएंगी। इस तरह की साड़ी के साथ रेड कलर की लिपस्टिक बेहद जचेगी। शादी के बाद सिंपल लुक के लिए खुले बाल रखें। गले में पतली सी चेन पहनें। पर्ल इयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट करें। अगर आप ट्रेडिशनल लुक पाना चाहती हैं तो चेन की जगह नेकलेस पहन सकती हैं। इसे भी पढ़ें: Style Tips : सिल्क की सिंपल साड़ी में भी दिखेंगी लाजवाब, फॉलो करें ये स्टाइल टिप्स लाल बंधनी प्रिंट साड़ी (Red Bandhani Print Design) यह कहना गलत नहीं होगा कि बंधनी प्रिंट महिलाओं का सबसे पसंदीदा डिजाइन है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं अपने वॉर्डरोब में इस साड़ी को जरूर शामिल करती हैं। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप इस डिजाइन की साड़ी पहन सकती हैं। इसे पहन आप को एलिगेंट लुक मिलेगा। इस साड़ी के साथ भी आप वी-नेक ब्लाउज वियर कर सकती है

#Fashion & Style
  # Women's Clothing